लिव इन पार्टनर से हुआ झगड़ा, फिर कंपनी कर्मी ने उठाया खौफनाक कदम
punjabkesari.in Wednesday, Mar 11, 2026 - 09:52 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): डीएलएफ फेस तीन के डब्ल्यू ब्लाक में युवती ने लिव इन पार्टनर से झगड़ा होने के बाद चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पार्टनर पर गंभीर आरोप लगाए है, लेकिन अभी तक पुलिस को परिजनों की तरफ से कोई भी लिखित में शिकायत नहीं दी। डीएलएफ फेस तीन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को परिजनों को सौंप दिया। हालांकि, अभी तक परिजनों की तरफ से कोई भी शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस के मुताबिक, मृतक युवती की पहचान देहरादून की रहने वाली मनमीत कौर(23) के रूप में की गई। पुलिस के अनुसार मनमीत दिसंबर 2025 से अपने साथी युवक के साथ लिव-इन में डीएलएफ फेस तीन के डब्ल्यू ब्लाक में किराये से रह रही थीं। वह यहां निजी कंपनी में काम करती थीं। बताया जाता है कि कई बार युवक के साथ किसी बात पर मनमीत की अनबन हो चुकी थी। मंगलवार शाम इसी अनबन के चलते मनमीत ने चौथी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।