भगत सिंह ,राजगुरु, सुखदेव के साथ जिन्ना की तुलना करना शहीदों का अपमान: विज

punjabkesari.in Tuesday, May 01, 2018 - 10:18 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): स्वास्थ्य व खेल मंत्री अनिल विज ने कहा है कि जिन्ना देश विरोधी था, उसे स्वतंत्रता सेनानी कहना गलत व अनुचित है। भारत के टुकड़े करने वाले जिन्ना को कैसे स्वतंत्रता सेनानी कहा जा सकता है। पाकिस्तान एक अलग राष्ट्र है। कट्टरपंथी जिन्ना की फोटो भारत के हर कोने से उतारी जानी चाहिए।

विज ने कहा कि मोहमद अली जिन्ना भारत का दुश्मन था, जवाहर लाल नहरू की कमजोरी था, उस की वजह से देश का विभाजन हुआ है, करन दलाल को इतिहास की जानकारी नहीं है। भगत सिंह ,राजगुरु, सुखदेव फोटो के साथ जिन्ना की फ़ोटो लगाना भगत सिंह के अपमान के साथ-साथ सभी शहीदों का अपमान करना है।

वहीं भूपेंन्द्र सिंह हुड्डा के जमानत मिलने पर विज ने कहा कि जमानत मिलना कोई केस खत्म होना नहीं होता है, इस का मतलब केस शुरू हुआ है, हुड्डा साहब के कहने पर ही इस केस की जांच हुई है अब क्यों इस तरह की बात कर रहे हैं।

विज ने कहा कि हुड्डा एशियाई खेलों में मैडल लाए खिलाडिय़ो को इनाम दिए बगैर चले गए, उन को इनाम हमने दिया, वे तो लोन टैनिस खेलते रहे हैं, उन्होंने बच्चों के नाम पर एक कोच भी रख लिया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static