हरियाणा नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने पंचकूला से मेयर प्रत्याशी की घोषित, इस नाम पर लगी मुहर
punjabkesari.in Sunday, Apr 19, 2026 - 02:19 PM (IST)
पंचकूला (उमंग) : हरियाणा में नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने पंचकूला मेयर पद के लिए उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। पंचकूला से कांग्रेस की महिला विंग की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुधा भारद्वाज को प्रत्याशी घोषित किया गया। सुधा भारद्वाज कांग्रेस नेता संजीव भारद्वाज की पत्नी हैं, जो फिलहाल प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी हैं।

बताया जा रहा है कि पंचकूला में पार्टी के पास मुख्य तौर 2 ही नाम थे। कांग्रेस में पंजाबी समुदाय की ओर से पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र रावल तथा ब्राह्मण समुदाय से सुधा भारद्वाज टिकट मांग रहे थे। सुधा को कांग्रेस MLA चंद्रमोहन का साथ मिल गया, जिससे उनकी राह आसान हो गई।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)