कांग्रेस की प्रधान सुमित्रा चौहान ने मौजूदा सरकार पर किए कटाक्ष

punjabkesari.in Wednesday, Jan 31, 2018 - 07:16 PM (IST)

गुरूग्राम(धरणी): गुरूग्राम में लगातार हो रही बलात्कार की घटनाओं को लेकर महिला कांग्रेस की प्रधान सुमित्रा चौहान ने प्रेस काफेंस के दौरान कहा कि महिला अपराधों में हम जिला स्तर पर कार्यक्रम नही कर सके। जिसका हमें काफी खेद है। साथ ही मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राठौड़ जैसे अपराधी को स्टेज पर बिठा कर सम्मान देना अनुचित है।

इस दौरान उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हम न हुड्डा,तंवर,शैलजा, किरण किसी गुट के नही केवल राहुल गांधी गुट के है। चौहान ने बताया कि पदाधिकारियों की घोषणा की जा रही हैं। जिसमें से 184 लोगों की प्रांतीय व जिला स्तर पर नियुक्तियां हो गई हैं। ये चयन 700 लोगों में से किया गया है।जिनमें 46 महासचिव, 22 उपप्रधान व 182 ब्लॉक प्रधान बनाये जाएंगे।

सुमित्रा चौहान ने कहा कि उनका 3 साल का कार्यकाल अब समाप्त हो गया है। साथ ही कहा कि कांग्रेस सरकार में 33 प्रतिशत युवा और महिलाओं को आरक्षण मिले। जिनमें से 12-13 युवा महिलाएं कांग्रेस में आई है। उन्होंने कहा कि पिछली बार मैने टिकट नही मांगी तो एकमात्र मनबीर को ही टिकट मिला। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उन्होंने पुलिस की भूमिका को दुर्भाग्यजनक बताया।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static