पंजाब व उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत सेे बनेगी कांग्रेस की सरकार: शमशेर सिंह गोगी

punjabkesari.in Tuesday, Feb 08, 2022 - 12:45 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी) : कांग्रेस विधायक शमशेर सिंह गोगी ने बताया कि हाल ही में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर उनकी ड्यूटी पड़ोसी राज्य पंजाब में पार्टी द्वारा लगाई गई है। उन्होंने कहा कि पंजाब और उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है और उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस पार्टी सत्ताधारी भाजपा को हरवाने में अहम योगदान देने वाली पार्टी साबित होगी।

भाजपा नेताओं द्वारा प्रियंका गांधी को टॉय-टॉय टॉय फिश बताने वाले नेताओं को जवाब देते हुए गोगी नेे कहा  कि आने वाले समय में पता चल जाएगा कि प्रियंका गांधी जैसी लोकप्रिय राष्ट्रीय नेत्री के मैदान में कूदने के कारण भाजपा के साथ क्या होगा। क्योंकि जिस स्कूल में कांग्रेस के लोग पड़े हैं, वहां झूठ बोलना नहीं सिखाया गया। इसीलिए भाजपा की तरह हम झूठ बोलना नहीं सीख पाए। लेकिन भाजपा को सच बोलने की आदत नहीं है। भाजपा एक ऐसी पार्टी जो देश को तोड़कर सत्ता पर काबिज होना चाहती है। भाजपा कोई राजनीतिक दल नहीं एक धार्मिक संगठन है जो धर्म के नाम पर नफरत फैलाकर-लोगों को इमोशनली ब्लैकमेल करके समाज और भाईचारा को तोड़ने में लगे हैं। लेकिन सत्ता में आना और पार्टी बचाना जरूरी नहीं है। समाज और भाईचारा बचेगा तभी देश बचेगा। कांग्रेस पार्टी इस नियत से आगे बढ़ रही है। 

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता द्वारा विधानसभा में किए गए बदलावों और सभी 90 विधायकों को एक नजर से देखने के चलते उनकी तारीफ हर सत्ता पक्ष और विपक्ष का विधायक करते नहीं थकता। इसी फेहरिस्त में असंध से कांग्रेसी कद्दावर विधायक शमशेर सिंह गोगी ने स्पीकर द्वारा विधानसभा कमेटियों की पावर बढ़ाने पर उनकी तारीफ और उनका धन्यवाद किया है। गोगी ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष पहले दिन से ही बेहद अच्छे ढंग से पद की गरिमा को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रहे हैं। जिस कारण से ही आज विधानसभा के सिस्टम में बेहद सुधार देखने को मिला है।

लोकतांत्रिक व्यवस्था का प्रदर्शन सही ढंग से होना चाहिए।विधानसभा का समय प्रदेश की जनता की उन्नति पर खर्च होना चाहिए। विधानसभा की कमेटियां एक मिनी विधानसभा की तरह ही होती हैं। सेशन के ना बैठने के वक्त बहुत से काम इन कमेटियों द्वारा किया जा सकता है। लेकिन आज तक इन कमेटियों को एक मात्र औपचारिकता माना जाता था। जोकि अब विधानसभा स्पीकर ने एक बेहद प्रशंसनीय काम किया है। गोगी ने कहा कि विधायकों द्वारा प्रशन लिखकर भेजने पर जवाबदेही सुनिश्चित करने का फैसला भी बेहद सराहनीय है। इससे व्यवस्थाओं में सुधार होने की बेहद उम्मीद है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static