सोनीपत एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, पंजाब के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सहित एक की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला

punjabkesari.in Thursday, Apr 02, 2026 - 09:35 PM (IST)

सोनीपत (सन्नी मलिक) : सोनीपत से गुजरने वाले ईस्टर्न पेरिफेल एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पंजाब के वरिष्ठ कांग्रेस नेता खुशबाज जाटान और उनके कार चालक की मौत हो गई, जबकि एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा जखोली टोल प्लाजा के पास हुआ, जहां Land Rover Defender कार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि कार का टायर पंचर हो गया था, जिसके बाद खुशबाज जाटान अपने ड्राइवर और गनमैन के साथ गाड़ी रोककर टायर बदलने के बाद पंचर लगवाने के लिए खड़े थे। इसी दौरान तेज गति से आए ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी।

PunjabKesari

इस भीषण हादसे में खुशबाज जाटान और उनके ड्राइवर परममिंदर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पंजाब पुलिस के सिपाही करनदीप गंभीर रूप से घायल हो गए, जो अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि खुशबाज जाटान साल 2022 में बठिंडा के तलवंडी साबो विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ चुके थे और पंजाब सरकार में चेयरमैन के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके थे। हादसे के समय वे दिल्ली से महत्वपूर्ण बैठकों के बाद पंजाब लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही सोनीपत पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कल सोनीपत के सिविल अस्पताल में किया जाएगा।

PunjabKesari

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी चालक की तलाश के साथ-साथ पूरे हादसे की गंभीरता से जांच की जा रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)         


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static