कांग्रेस नेता जयप्रकाश का इनेलो पर फूटा गुस्सा, कही ये बड़ी बात

punjabkesari.in Saturday, May 27, 2023 - 07:09 PM (IST)

हिसार(विनोद सैनी): कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश ने इनेलो पर जमकर निशाना साधा और कहा कि पहले वह खुद ही सुधर जाए। फिर परिवर्तन करने के लिए सोचेंगे।

बता दें कि शहर में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री मंत्री पंडित जवाहर नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई है। जिसमें शिरकत करने कांग्रेस नेता जयप्रकाश पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि बजरंग दल ने कांग्रेस अध्यक्ष मलिका अर्जुन के खिलाफ सगरुर में 100 करोड़ की मानहानि का मुकदमा दर्ज किया। साथ ही केजरीवाल के खिलाफ भी मानहानि मुकदमा दर्ज किया है। प्रजातंत्र में किसी को बात कहने का अधिकारी नहीं तो प्रजातंत्र कहा तक बचा है। महेंद्रगढ़ में सीएम जनसंवाद के विरोध के मामले में बीजेपी-जेजेपी गठबंधन को लेकर अहसास हो जाना चाहिए कि लोग कितने गुस्से में है। साथ ही लगातार विरोध कर रहे है। उन्होंने कहा कि सारा देश चाहता है कि आरोपी सांसद को गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों की पार्टी है और उन्हें उचित मुआवजा मिलना चाहिए और गठबंधन की सरकार जाने का समय आ गया है।  

               (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)     

 

 

 

 

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Recommended News

Related News

static