3 राज्यों में कांग्रेस की जीत भाजपा की विदाई का संदेश : कुलदीप शर्मा

punjabkesari.in Friday, Dec 28, 2018 - 09:46 AM (IST)

पंचकूला(धरणी): शीतकालीन विधानसभा सत्र के चलते विपक्ष सरकार को सदन में घेरने में कोई कसर नहीं छोडऩा चाहता लेकिन अबकी बार सत्र में समय कम है इससे साफ जाहिर है कि सरकार विपक्ष के सवालों से डर गई है। अपने निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व विधानसभा स्पीकर व कांग्रेसी नेता कुलदीप शर्मा ने कहा कि मेरी नजरों में इस सरकार का यह आखिरी विधानसभा सत्र है। हरियाणा के जनता प्रदेश भाजपा सरकार को खदेडऩे की तैयारी कर रही है। 

नगर निगम चुनाव आम आदमी का मुद्दा है इससे प्रदेश की सरकार पर कोई असर नहीं पड़ता। मुख्यमंत्री ने तो खुद करनाल में जाति को मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ा है। उन्होंने कहा कि कभी भी कांग्रेस ने छोटे चुनाव अपने चुनाव चिन्ह पर नहीं लड़े। रोहतक में इनैलो और भाजपा ने मिलीभगत कर कांग्रेस को हराने का काम किया है। जिस प्रकार से 3 बड़े राज्यों में कांग्रेस को जीत मिली है उससे तय हो चुका है कि भाजपा की विदाई का समय आ चुका है। एक दिन के सत्र का कोई मायना नहीं है, मुद्दे बहुत हैं जिन पर चर्चा होनी जरूरी है।

 को-आप्रेटिव सोसायटी के लोगों ने शूगर मिल को कमाई का जरिया बनाया हुआ है। कुलदीप शर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चाओं पर कहा कि मैं तो पहले भी कार्यकारी अध्यक्ष रह चुका हूं आज मेरे कार्यकारी अध्यक्ष बने या न बनने का सवाल नहीं है। आज बड़ा सवाल यह है कि 2 महीने के अंदर देश में आचार संहिता लग जाएगी। चिंता का विषय है कि आज जमीनी स्तर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, सिटी कांग्रेस कमेटी, जिला कांग्रेस कमेटी हरियाणा में नहीं है। हमारा संगठन नहीं है, हमारे पदाधिकारी नहीं हैं और हम चुनाव की ओर बढ़ रहे हैं और इस गंभीर परिस्थिति में हम गुजर रहे हैं यह चिंता का विषय है। भाजपा का काम राम मंदिर बनाना नहीं उसका मुद्दा बनाना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static