कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

punjabkesari.in Monday, Nov 21, 2022 - 09:40 PM (IST)

पानीपत(सचिन):  शहर के जीटी रोड  पालिका बाजार स्थित नगर निगम कार्यालय के बाहर सरकार के खिलाफ के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वरिन्दर शाह के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस नेताओं ने नगर निगम के खिलाफ भ्रष्टचार के गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी जाबूझकर शहर के लोगों को परेशान कर रहे है। शहर में लगाई गई स्ट्रीट लाइट्स,गलियों और नालों के निर्माण कार्यों में भी धांधली की गई है। उन्होंने ने कहा कि पिछले काफी दिनों से गोवंश के हमले से ना सिर्फ लोग घायल हुए है,बल्की कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Recommended News

Related News

static