आजादी के जश्न में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली 75 किलोमीटर लंबी गौरव यात्रा

punjabkesari.in Monday, Aug 15, 2022 - 08:42 PM (IST)

भिवानी(अशोक): आजादी के अमृत महोत्सव पर देश व प्रदेश में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। इसी कड़ी में सोमवार को भिवानी जिले में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं द्वारा 75 किलोमीटर लंबी गौरव यात्रा निकाली। यह यात्रा जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों से होकर निकली। इस पदयात्रा का समापन नेकीराम पुस्तकालय के प्रांगण में  किया गया। इस अवसर पर पूर्व सीपीएस महेंद्रगढ़ के विधायक व कांग्रेस के जिला प्रभारी राव दान सिंह पहुंचे।

 

इस मौके पर राव दान सिंह ने देश के 75 वर्ष पूरे होने पर आजादी दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि देश को आजाद करवाने के लिए महान नागरिकों ने शहादत दी है व अपने खून से देश का इतिहास लिखा है। उन्होंने कहा कि महान नागरिकों की वजह से ही आज भारत देश विश्व की तीसरी सैन्य शक्ति है तथा पांचवी  आर्थिक स्थिति में उभर कर आ रहा है। यह सब भारत के महान नागरिकों की ही देन है। 

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Related News

static