कुरुक्षेत्र में थाने को उड़ाने की साजिश पर्दाफाश, इंग्लैंड में बैठे इस शख्स ने रचा था प्लान,  अमरीका से भी मिली मदद

punjabkesari.in Wednesday, Oct 22, 2025 - 09:12 AM (IST)

कुरुक्षेत्र: 14 दिन पहले हैंड ग्रेनेड के साथ पकड़े गए संदीप और गुरविंदर ने कुरुक्षेत्र में वारदात करने लिए 1 लाख रुपए में डील की थी। इसमें 24 हजार रुपए उनको एडवांस मिल चुके थे। उनको भरोसा दिया गया था कि काम काम पूरा होने पर अच्छा ईनाम भी दिया जाएगा। इससे पहले गुरविंदर उर्फ गग्गू (19) निवासी शशा गुजरान और संदीप (22) हाल निवासी पटियाला कोई वारदात करते सी.आई.ए.-2 ने 7 अक्तूबर को नैशनल हाईवे-152 ष्ठ के पास गांव मुर्तजापुर रकबे से बाइक समेत पकड़ लिया। इस मामले में पुलिस अब तक उनके 2 और साथी कैथल के सिंही गांव सुरेश कुमार और पटियाला के विशु को गिरफ्तार कर चुकी है।

यमुनानगर के कुलबीर सिद्धू ने इंगलैंड में बैठकर पुलिस स्टेशन को उड़ाने का प्लान बनाया था। इस प्लान को कामयाब बनाने के लिए उसने अमरीका में अपने दूसरे साथी साहिल उर्फ शैली से मदद मांगी। उसने अपने नैटवर्क के जरिए प्लान को कामयाब करने की कोशिश की। इस केस में उसके तीसरे साथी मनीष उर्फ काका राणा का नाम भी सामने आ रहा है। कुरुक्षेत्र पुलिस ने ग्रेनेड के साथ पकड़े गए आरोपी गुरविंदरव संदीप के साथ कुलबीर सिद्ध और साहिल को भी आरोपी बनाया है। हालांकि दोनों फरार चल रहे हैं जिनकी गिरफ्तारी पर ईनाम भी है।

जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर भी इस गैंग ने हैंड ग्रेनेड से ह से हमला करवाया था। गुरविंदर और संदीप अपने विदेशी आका कुलबीर सिद्ध और शैली के संपर्क में थे। उन्हीं के इशारे पर दोनों ग्रेनेड लेकर कुरुक्षेत्र जा रहे थे। हालांकि ग्रेनेड किस पुलिस स्टेशन पर और किस समय फेंकना था उसकी जानकारी उनको नहीं मिली थी।

सी.आई.ए.-2 के इंचार्ज मोहन लाल ने बताया कि विशु और संदीप दोस्त हैं। ग्रेनेड लेने के लिए संदीप के साथ विशु उसकी बाइक पर गया था। ग्रेनेड उठाने के लिए दोनों पठानकोट के पास गए थे। संदीप, गुरविंद्र और विशु ग्रेनेड रखने वाले को नहीं जानते हैं। उनके पास ग्रेनेड उठाने के लिए गैंगस्टर से कॉल आई थी।

इसके लिए उनको गैंगस्टर ने उनके पास ग्रेनेड का फोटो और लोकेशन भेजा था। इस मामले में पुलिस ने 13 अक्तूबर को आरोपी सुरेश कुमार उर्फ बियो को गिरफ्तार किया था। जांच में पता चला कि आरोपी सुरेश का काम गुरविंदर और संदीप को हथियार मुहैया करवाना था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static