देश में आरक्षण खत्म करने की साजिश:प्रकाश

punjabkesari.in Monday, Apr 10, 2017 - 04:49 PM (IST)

हिसार (सर्वेश):डॉ. भीमराव अम्बेदकर के पोते व पूर्व सांसद प्रकाश यशवंत अम्बेदकर ने कहा है कि देश में आरक्षण खत्म करने की साजिश रची जा रही है। भाजपा शासित राज्यों में संविधान से छेड़छाड़ कर दलितों को सत्ता से दूर करने का षड्यंत्र किया जा रहा है। वे रविवार को यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। प्रकाश यहां पूर्ण परिवार सहायता समूह द्वारा अम्बेदकर जयंती पर एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। उन्होंने कहा कि देश नाजुक दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेदकर ने करीब 100 साल पहले 1918 में ही अपनी पहली पुस्तक में किसानों की स्थिति को लेकर सम्भावनाएं जता दी थी।

अम्बेदकर ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि आज ऐसे ही संगठन दोबारा जागरूक हो चुके है। उनकी एक मांग चली है कि संविधान बदलें। आरक्षण को खत्म किया जाए।
प्रकाश अम्बेदकर ने कहा कि गरीबों को दबाने तथा अमीरों को और अधिक अमीर करने की सोच से संतुलन बिगड़ रहा है। भाजपा पर तंज कसा कि जिन गरीबों के पास रहने की जगह नहीं है और वे घर के अंदर टॉयलेट नहीं बना सकते है, उन्हें चुनाव प्रक्रिया से बाहर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मनुवादी विचारधारा की सामाजिक व्यवस्था आज भी जिंदा है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static