अनुबंधित कर्मचारियों ने बिजली मंत्री का आवास घेरा, बरनाला रोड पर लगाया जाम

punjabkesari.in Friday, Oct 02, 2020 - 11:23 AM (IST)

सिरसा: अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ के बैनर तले आज सैकड़ों कर्मचारी सुबह टाऊन पार्क में इकट्ठा हुए। यहां से रोष मार्च निकालते हुए कर्मचारी बरनाला रोड स्थित बाबा भूम्मण शाह चौक पर पहुंचे। गुस्साए कर्मचारियों ने मार्ग अवरुद्ध कर नारेबाजी शुरू कर दी। यहां पर 10 मिनट जाम लगाने के बाद कर्मचारियों ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की कोठी के बाहर प्रदर्शन किया और उसके बाद बिजली एवं जेल मंत्री चौ. रणजीत सिंह के आवास का घेराव किया।

यहां पर दो घंटे प्रदर्शन करने के बाद कर्मचारी फिर से बरनाला रोड पर पहुंचे और जाम लगा दिया। जाम की वजह से इस व्यस्त मार्ग पर वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों को प्रदेशाध्यक्ष दिनेश वशिष्ट के अलावा कर्मचारी नेता कृष्ण गुज्जर सहित अनेक लोगों ने संबोधित किया।

ये हैं मांगें
इस दौरान कर्मचारियों ने बिजली मंत्री रणजीत सिंह को संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा। कर्मचारियों ने कहा कि प्रदेश में प्रत्येक जिले में डी.सी. रेट अलग-अलग होने के कारण विद्युत निगम में समान पदों पर काम कर रहे अनुबंधित कर्मचारियों के वेतन में आंतरिक समानता है। इन वेतन विसंगतियों को दूर किया जाना चाहिए। इसके अलावा विद्युत विभाग में 10 से 15 वर्षों तक अनुबंधित कर्मचारियों का कार्य और आचरण संतोषजनक होने के बाद बगैर किसी दोष के नौकरी से निकाल दिया जाता है। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि ऐसा न हो। विद्युत विभाग में 3 वर्षों से अधिक सेवा कर चुके अनुबंधित कर्मचारियों को अनुबंध के आधार पर कार्यरत 1580 कर्मचारियों की भांति चारों कंपनियों में कार्यरत शेष 12,500 अनुबंधित कर्मचारियों को भी उपरोक्त की भांति विभाग के रोल पर जोड़ा जाए। सब स्टेशन व फील्ड में कार्यरत कर्मचारियों की संख्या 5 की बजाय पहले की तरह ही 7 की जाए। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static