करनाल में कोरोना का कहर जारी, दो ने तोड़ा दम, 146 नए पॉजिटिव मामले आए सामने

punjabkesari.in Saturday, Sep 05, 2020 - 03:06 PM (IST)

करनाल (केसी आर्या) : करनाल में अब रोजाना कोरोना पॉजिटिव के बढ़ते मामलों व कोरोना से आए दिन मौत के बढ़ते आंकड़ों से स्वास्थ्य विभाग काफी चिंतित नजर दिख रहा है। वहीं अनलॉक 4 में अब लोग कोरोना वायरस के प्रति पहले की भांति गम्भीर भी नहीं दिख रहे है। जिस कारण रोजाना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है और मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। अगर लोगों ने  स्वास्थ्य विभाग की गाइड लाइन का पालन नहीं किया तो आने वाले दिनों में करनाल की स्थिति काफी ज्यादा बिगड़ सकती है।

बता दें कि करनाल में आज नए 146 पॉजिटिव मामले आए है। इनमें से16 पॉजिटिव केस SBI बैंक के है औऱ अन्य मामले भी जिले के अलग-अलग एरिया से जुड़े हुए है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीमें सभी मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री जाने में जुटी हुई है। करनाल में आज कोरोना से चार चमन में रहने वाले 84 वर्षीय बजुर्ग व सालवन गांव के 56 वर्षीय टीचर की आज मौत भी हई है। मौत का आंकड़ा अब 45 हो चुका है। जो काफी चिंता का विषय है। स्वास्थ्य विभाग ने अब जिले में टेस्टिंग की रफ्तार को भी बढ़ाया है।  

करनाल में अब तक कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3737 हो चुकी है। जबकि एक्टिव केसों की संख्या 1383 है। 2310 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके है। 45 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static