करनाल जिले में कोरोना का कहर लगातार जारी, एक्टिव केसों की संख्या हुई 108

punjabkesari.in Sunday, Jun 28, 2020 - 12:28 PM (IST)

करनाल (केसी आर्य़ा) : करनाल में आज फिर 16 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए है। जिनमे 6 पॉजिटिव केस नीलोखेड़ी से है। 4 पॉजिटिव केस सेक्टर 13 से है। 2 पॉजिटिव केस सदर बाजार से है। 1 पॉजिटिव केस बीजाना गाँव से है।1 पॉजिटिव केस तरावड़ी से है।1 पॉजीटिव केस शिवाजी कलोनी से है।1 पॉजीटिव केस अन्य है।

बता दें कि अनलॉक वन के बाद लगातार कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या लगातार बढ़ती हुई नजर आ रही है। करनाल जिले में अभी तक जितने भी कोरोना पॉजिटिव केस समाने आए है। अधिकतर मामले ट्रेवल हिस्ट्री से जुड़े हुए है। लोग स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई गाइड लाइन का भी पालन नहीं कर रहे है। जिस कारण लगातार कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या बढ़ती जा रही है। लगातार लोग अपनी रिश्तेदारियों में व शादी समोहर में शामिल हो रहे है। जिस कारण कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या बढ़ रही है। 

करनाल जिले अब तक के कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या की बात करे तो जिले में 289 कोरोना पॉजिटिव केस समाने आ चुके है। जिनमें से 175 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके है। जिले में एक्टिव केस की बात करे तो 108 केस एक्टिव है। कोरोना से जिले में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Manisha rana

Related News

static