कोरोना संक्रमित महिला ने तोडा दम, दो घंटे से कर रहे थे एम्बुलेंस का इंतजार

punjabkesari.in Thursday, Apr 29, 2021 - 01:30 PM (IST)

गोहाना (सुनील जिंदल) : गोहाना शहर के नागरिक अस्पताल में एक व्यक्ति कोरोना से संक्रमित पत्नी को लेकर दो घंटे तक एंबुलेंस का इंतजार करता रहा। जहां अस्पताल में दो घंटे तक भी एंबुलेंस नहीं पहुंची, जिससे महिला ने वहीं दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन ने शव को रखवा दिया है तथा कोरोना के नियमों के अनुसार शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

नागरिक अस्पताल गोहाना में देवी नगर का निवासी कपूर सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी सुनीता (40) को कई दिन से बुखार था। तीन दिन पहले कोरोना टेस्ट की जांच के लिए सैंपल दिया गया था। बुधवार शाम को सुनीता की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। वह करीब पांच बजे पत्नी को नागरिक अस्पताल गोहाना लेकर पहुंचा। वह सुनीता को बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल ले जाना चाहता था। उसने एंबुलेंस के लिए 102 नंबर पर कॉल की। वहां से जल्द एंबुलेंस भेजने का जवाब मिला। कपूर सिंह ने बताया कि करीब दो घंटे तक एंबुलेस नहीं आई और उसकी पत्नी ने दम तोड़ दिया। 

एसएमओ डॉ. कर्मवीर सिंह ने बताया कि महिला के परिजनों ने कंट्रोल रूम में एंबुलेंस के लिए फोन किया था। उन्होंने सैंपल की सूचना के आधार पर रिकॉर्ड की जांच कराई तो महिला की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static