कोरोना अपडेट : यमुनानगर में 22 लोगों ने की रिकवरी, 18 केस नए

punjabkesari.in Sunday, Nov 22, 2020 - 10:37 AM (IST)

यमुनानगर: शनिवार को कोरोना पॉजिटिव 18 केस सामने आए, 22 लोगों ने रिकवरी की। जिसके बाद अस्पताल से उनकी छुट्टी कर दी गई। सिविल सर्जन कार्यालय के मीडिया बुलेटिन के मुताबिक यमुनानगर में कुल 5455 कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं। 54 लोग बाहर के हैं, 51 लोग अस्पतालों में दाखिल हैं। 80 लोग ऐसे हैं जो बाहरी जिलों और राज्यों के हैं।  74 लोग होम क्वारंटाईन हैं, 164 एक्टिव केस हैं। 5247 लोग रिकवर हो चुके हैं जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। रिकवरी रेट की बात करें तो 95.24 प्रतिशत है। कुल 2821 कंटेनमेंट जोन हैं, 152 कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं, 2669 जोन को कंटेन मुक्त कर दिया गया है।

सिविल सर्जन डा. विजय दहिया का कहना है कि लोग सामाजिक दूरी और मास्क के महत्व को समझें। यह दो उपाय ही हमें इस संक्रमण से बचा सकते हैं। ऐसा नहीं है कि दोनों उपाय मुश्किल हैं। यह सस्ते और सरल हैं। ऐसे में नियम बना लें कि जब भी घर से बाहर निकलें तो भीड़ भाड़ से बचेंगे और मास्क जरूर पहनेंगे। कोविड एडवाइजरी की पालना हम सबके हित में है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static