शहर को पशु मुक्त करने का निगम का दावा फेल, 3 महीने के बाद भी नहीं बदले शहर के हालात

punjabkesari.in Monday, Nov 11, 2019 - 12:00 PM (IST)

हिसार (रमनदीप) : 15 अगस्त तक शहर को पशु मुक्त करने का निगम का दावा पूरा नहीं हो पाया है। 8 अगस्त को शुरू किए गए इस अभियान के 3 महीने बीतने के बाद भी शहर के हालात जस के तस हैं। विधानसभा चुनाव खत्म होते ही पशु पकड़ो अभियान की रफ्तार भी मंद पड़ गई है। जिस रफ्तार से पशु पकड़े जा रहे हैं उससे लगता है कि अगले 6 महीने तक शहरवासियों को पशुओं से निजात नहीं मिल पाएगी वहीं, बेसहारा पशुओं को भी कड़कड़ाती ठंड में सहारा नहीं मिल पाएगा।

निगम का दावा है कि अभी तक शहर की सड़कों से 32 गौवंश को नंदीशाला व गोअभ्यारण्य भेजा जा चुका है वहीं अभी तक 8 हजार से ज्यादा पशु अभी तक शहर की सड़कों पर घूम रहे हैं।जब भी शहर में कोई वी.आई.पी. आगमन होता है उस समय प्रशासन व निगम का ध्यान इस ओर होता है कि कैसे भी करके मुख्य सड़क से आवारा पशुओं को हटाया जाए।

इसके लिए निगम के सफाई कर्मचारियों के अलावा 52 क्लर्क और 32 कम्प्यूटर ऑप्रेटर तक को भी पशु खदेडऩे में लगाया जाता है। मुख्यमंत्री की रथयात्रा के दौरान भी एक गाय डी एरिया में घुस आई थी जिसके कारण आवारा पशु मुक्त शहर की सच्चाई सबके सामने आ गई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static