गुरुग्राम-डीएलएफ इलाके में घर में मिली बुजुर्ग महिला की लाश, पति मिला घायल(Video)

punjabkesari.in Sunday, Oct 21, 2018 - 01:45 PM (IST)

गुरूग्राम(मोहित कुमार): दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम के डीएलएफ फेस टू इलाके में एक मकान के अंदर से 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला की लाश मिली। जबकि महिला के पति 76 वर्षीय बुजुर्ग घायल अवस्था में पाए गए। पुलिस को जब घटना की जानकारी लगी तो तुरंत गुरुग्राम पुलिस मौके पर पहुंचे और घायल बुजुर्ग को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला देख रही है।
PunjabKesari
फोटो में दिख रही बुजुर्ग महिला का नाम है गुरमेहर ढिल्लों जिनकी उम्र करीब 72 साल है। जबकि उनके साथ खड़े व्यक्ति का नाम हरनेक सिंह ढिल्लों जिनकी उम्र करीब 76 साल है। यह दोनों पति पत्नी हैं और गुरुग्राम के डीएलएफ फेस टू के जे ब्लॉक के इसी मकान में सेकंड फ्लोर पर पिछले कई सालों से रह रहे हैं। आज सुबह करीब 9:30 बजे गुरुग्राम पुलिस के कंट्रोल रूम में एक कॉल आया। जिसमें बताया गया कि इस मकान में रहने वाले बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है।
PunjabKesari
जबकि उनके पति घायल अवस्था में पड़े हुए हैं। जिस सूचना पर गुरुग्राम पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने यहां देखा तो उनके होश फाख्ता हो गए बेडरूम में बेड के ऊपर गुरु मेहर की लाश खून से लथपथ पड़ी हुई थी। जबकि हरनेक सिंह घायल अवस्था में पड़े हुए थे। पुलिस ने हरनेक सिंह को तुरंत नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
PunjabKesari
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महिला के गले पर चाकू के कट के निशान मिले हैं। जबकि हरनेक सिंह के हाथों की नसें कटी हुई है और उनके गले पर भी चाकू के कट के निशान हैं। पुलिस शुरुआत में इसे आत्महत्या का मामला मानकर चल रही है। दोनों बुजुर्ग दंपत्ति का बेटा ऑस्ट्रेलिया जबकि बेटी कनाडा में रहते हैं और यह दोनों यहीं पर भारत में रहते हैं। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।
PunjabKesari
पुलिस की माने तो दंपत्ति ने आत्महत्या करने की कोशिश की जिसमें महिला की तो मौत हो गई। जबकि उनके पति की हालत गंभीर बनी हुई है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर दोनों ने उम्र के इस पड़ाव पर आत्महत्या करने की क्यों सोची या फिर यह कोई साजिश का हिस्सा तो नहीं। जिसका खुलासा पुलिसिया जांच के बाद ही हो पाएगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Related News

static