दंपति की हत्या कर गया जेल, पैरोल पर बाहर आते ही भतीजे को मारी गोली और हो गया फरार, 5 साल बाद गिरफ्तार
punjabkesari.in Saturday, Jun 03, 2023 - 08:05 PM (IST)

सोनीपत (सन्नी मलिक) : जिले की सीआईए-2 पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने डबल मर्डर के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 25 हजार का इनाम रखा गया था। गिरफ्तार आरोपी राजेश गांव कुराड़ का रहने वाला है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार गांव कुराड़ निवासी राजेश ने रोहतक में दंपति को मामूली कहासुनी के बाद गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। जिसके बाद रोहतक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था और सुनारिया जेल में सजा काट रहा था। 2018 में वह पैरोल पर बाहर आया था और फरार हो गया था। जिसके बाद आरोपी पर 25 हजार का इनाम रखा गया था। आरोपी राजेश ने बीती 9 अप्रैल को गांव कुराड़ में ही अपने सगे भतीजे सचिन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के पीछे का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। आरोपी को सीआईए-2 पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है ताकि अन्य मामलों और साथियों का पता लग सके।
डीसीपी गौरव राजपुरोहित ने बताया कि सीआईए-2 पुलिस ने गांव कुराड़ निवासी राजेश को गिरफ्तार किया है। राजेश डबल मर्डर के मामले में पैरोल पर था और पैरोल जंपर हो चुका था। आरोपी पर 25 हजार का इनाम रखा गया था। आरोपी ने सन् 2010 में दंपत्ति को गोली मारकर मौत के घाट उतारा था। जिसके बाद 2018 में यह पैरोल पर बाहर आया था और वापस नहीं गया था। आरोपी राजेश ने अपने सगे भतीजे को बीती 9 अप्रैल को गांव कुराड़ में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। जिसके पीछे जमीनी विवाद वजह बताई जा रही है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर 6 दिन के रिमांड पर लिया गया है ताकि आरोपी से हथियार को बरामद किए जा सके।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

भाजपा का 2024 के चुनावों को लेकर रोहतक में होगा मंथन

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा; आज 4 जिलों के मेयर-पार्षदों से मिलेंगे भूपेंद्र चौधरी, देंगे जीत का मंत्र

Anant Chaturdashi: आज अनंत चतुर्दशी पर इस विधि से करें पूजा, हर मनोकामना हो जाएगी पूरी

Chanakya Niti: इस तरह के लोगों से भगवान हमेशा रहते हैं प्रसन्न, देखें क्या आप भी हैं उनकी गिनती में