Panipat में चचेरे भाइयों ने उठाया खौफनाक कदम, हैरान कर देगा पूरा मामला
punjabkesari.in Monday, Nov 11, 2024 - 01:44 PM (IST)

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत जिले में हैरान करने का मामला सामने आया है। यहां महिला के साथ छेड़छाड़ और गाली गलौच के आरोपो से आहत दो भाइयों ने जहर खा लिया जिससे दोनों की मौत हो गई। दोनों चचेरे भाई थे। दोनों पानीपत की धामीचा कॉलोनी के रहने वाले है। परिजनों ने महिला पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए।
बताया जा रहा है कि दोनों भाई बीती 8 नवंबर को इंसार बाजार स्थित सैलरगंज गेट के पास मोमोज खाने गए थे। इसी दौरान महिला के साथ दोनों भाइयों की कहासुनी हो गई। कहासुनी लड़ाई झगड़े में तब्दील हो गई और महिला ने दोनों के खिलाफ थाने में शिकायत दे दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि थाने में दोनों भाइयों के साथ टॉर्चर किया गया। महिला ने दोनों चचेरे भाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने सहित ज्वैलरी और पैसे लेने की भी बात कही। जिस बात की टेंशन के चलते दोनों ने पानीपत के देवीलाल पार्क में जाकर जहर खा लिया जिसकी वजह से दोनों भाइयों की उपचार के दौरान मौत हो गई।
शिकायकर्ता ने कहा कि दोनों मोमोज खा रहे थे। वहां एक महिला भी मोमोज खा रही थी। तभी युवक को उसके दोस्त का फोन आया उसने अपने दोस्त को गाली दे दी। महिला ने कहा कि गाली क्यों दे रहा है। उसके बाद कहासुनी हो गई। कहासुनी लड़ाई झगड़े में बदल गई। उसके बाद महिला ने पुलिस थाने में झूठी शिकायत करवा दी। महिला ने दोनों को डराया-धमकाया। जिससे आहत होकर दोनों ने जहर खा लिया।
मृतक कैफ का मरने से पहले का वीडियो भी सामने आया है जिसमें उसने अपनी मौत का कारण बताया। उसने कहा कि महिला ने थाने में झूठी शिकायत दी। मृतक ने कहा थाने में हमारी एक भी बात नहीं सुनी। थाने में भी हमारी पिटाई की। जिससे परेशान होकर हम दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Panipat Crime: पानीपत रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के डिब्बे में महिला से गैंगरेप, फिर ट्रैक फेंका, कटा पैर

Panipat Crime: ई-रिक्शा चालक ने 2 युवकों को चाकू से गोदा, घायलों की मदद के बजाय लोग बनाते रहे वीडियो
