कबूतर दिखाने के बहाने ममेरे भाई ने मासूम के साथ किया कुकर्म

punjabkesari.in Saturday, Feb 11, 2017 - 11:33 AM (IST)

जींद:राजपुरा भैण गांव में ममेरे भाई ने फुफेरे भाई के साथ कबूतर दिखाने के बहाने से कुकर्म कर दिया। परिजन जब उलहाना लेकर पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। मासूम बालक को सामान्य अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने उन्हें पी.जी.आई. रोहतक रैफर कर दिया। जानकारी के अनुसार बुढ़ाखेड़ा गांव में विवाहित महिला पति तथा बच्चों के साथ मायका राजपुरा भैण गांव रह रही है। देर शाम को महिला के 8 वर्षीय बेटे को महिला का भतीजा पालतू कबूतर दिखाने के बहाने चौबारे में ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। घर लौटने पर मासूम ने घटना के बारे में मां को बताया तो महिला तथा उसका पति उलहाना देने आरोपी के घर चले गए। जहां पर महिला के भाई शमशेर, उसकी पत्नी सरोज, कपूरा, उसकी पत्नी भतेरी तथा शमशेर के बेटे योगेश ने उनके साथ मारपीट की। शुक्रवार को घायल दम्पति पीड़ित बेटे के साथ सामान्य अस्पताल पहुंचे और भर्ती हो गए। चिकित्सकों ने दम्पति को उपचार देकर छुट्टी दे दी जबकि मासूम की हालात गंभीर देखते हुए पी.जी.आई. रोहतक रैफर कर दिया। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static