Haryana: यमुनानगर में सिलेंडर ब्लास्ट, बच्चों सहित झुलसे 10 लोग, गैस ट्रांसफर के दौरान हुआ धमाका
punjabkesari.in Thursday, Apr 09, 2026 - 01:38 PM (IST)
यमुनानगर (परवेज खान) : यमुनानगर के गांव भेडथल के समीप आज दर्दनाक हादसा देखने को मिला, जहां सुबह के समय जब एक फैक्ट्री की मजदूर अपने-अपने घर के बाहर खाना बना रही थी कि तभी दो गैस सिलेंडरों से छोटे-छोटे गैस सिलेंडरों में गैस को ट्रांसफर करने का काम किया जा रहा था कि अचानक एक ऐसा जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके से दो मकान की दीवारें गिर गई।
इस हादसे में एक दर्जन के करीब लोग झुलस गए, जिसमें पांच बच्चे, दो गर्भवती महिलाएं और अन्य लोग शामिल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अपनी गाड़ी में डालकर सिविल अस्पताल जगाधरी लेकर पहुंची। उनकी हालत को नाजुक देखते हुए उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। हालांकि अन्य लोगों का अभी भी सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बताया यह भी जा रहा है कि गैस सिलेंडर धमाके के साथ कमरे के अंदर पहुंच गया था जो कि दीवारों से टकराकर दीवारों को तोड़ता हुआ छत से टकराया। छत भी पूरी तरह से हिल गई। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच कर हर एंगल से जांच कर रही है तो वहीं घायलों के इलाज के लिए उन्हें यहां पीजीआई रेफर कर दिया गया है तो जो लोग यहां पर दाखिल हैं उनका भी बेहतर इलाज किया जा रहा है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)