खेत में खाना बनाते समय फटा सिलेंडर, 3 बच्चों समेत 8 घायल(VIDEO)

punjabkesari.in Monday, Oct 14, 2019 - 10:34 PM (IST)

जींद (जसमेर मलिक): जींद के खरकरामजी गांव में सोमवार की शाम खाना पकाते गैस सिलेंडर अचानक फट गया। सिलेंडर फटने से हुए धमाके की चपेट में आकर 3 बच्चों समेत 8 लोग झुलस गए। घायलों को जींद के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, फिलहाल, घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, खरकरामजी गांव में आबादी से बाहर खेतों में कुछ लोग खाना पका रहे थे। अचानक रसोई गैस सिलैंडर से गैस लीक होने के चलते रसाई गैस सिलैंडर फट गया। जिस समय सिलैंडर फटा, उस समय आस-पास एक दर्जन से ज्यादा लोग थे।

PunjabKesari, Haryana
 

इनमें से 3 बच्चों समेत 8 लोग झुलस गए। गैस सिलैंडर की चपेट में आकर झुलसने वालों में राहुल, प्रदीप, विक्की, मामराज, इंद्र, कर्णसिंह, राजू, अंकित शामिल हैं। इन लोगों को तुरंत जींद के सामान्य अस्पताल लाया गया। घायलों की हालत खतरे से पूरी तरह बाहर बताई जा रही है।

सिविल अस्पताल में इन झुलसे हुए लोगों का उपचार करने वाले चिकित्सकों के अनुसार यह लोग मामूली रूप से झुलसे हैं और इनमें खतरे जैसी कोई बात नहीं है। कुछ लोगों के चेहरे मामूली रूप से झुलसे हैं तो कुछ के बाल झुलसे हैं। सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को रोहतक पीजीआई रैफर कर दिया गया है।

PunjabKesari, Haryana


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static