नरवाना में हाथ बंधे शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका; मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Thursday, Jun 11, 2026 - 05:26 PM (IST)

नरवाना (गुलशन चावला) : नरवाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब बरवाला लिंक नहर के ढाकल हेड के पास एक अज्ञात व्यक्ति की गली-सड़ी लाश बरामद हुई। मृतक की उम्र करीब 46-47 वर्ष बताई जा रही है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि शव के हाथ पीछे बंधे हुए मिले, जिससे मामला संदिग्ध और हत्या की आशंका वाला माना जा रहा है।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान व पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल नरवाना की मोर्चरी में रखवा दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के थानों और लापता व्यक्तियों के रिकॉर्ड खंगाल रही है तथा मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मृतक के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static