मुख्यमंत्री के OSD के बड़े भाई पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने चाकू से किए कई वार...चेहरे पर आई गंभीर चोट

punjabkesari.in Monday, Aug 19, 2024 - 03:20 PM (IST)

सोनीपत(सन्नी मलिक): हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ओएसडी वीरेंद्र चोटीवाला के भाई जयदेव पर अज्ञात बदमाशों ने लूट के इरादे से जानलेवा हमले की खबर ने सोनीपत में सनसनी फैला दी है।जयदेव पर अज्ञात बदमाशों ने चाकुओं से ताबड़तोड़ दर्जन भर से ज्यादा वार किए हैं, हालंकि अब जयदेव की हालात सामान्य है। अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद जयदेव को छुट्टी मिल गई है। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

PunjabKesari

सोनीपत पुलिस अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है, ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि सोनीपत में लूटपाट और चोरी की वारदातों में लगातार इजाफा हो रहा है। पुलिस हाथ पर हाथ धरे बस तमाशा देख रही है। देर रात सोनीपत में बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने बहालगढ़ खेवड़ा रोड पर किराना स्टोर चलाने वाले जयदेव नाम के शख्स पर उसका बैग लूटने के मकसद से हमला किया। बदमाशों ने ताबड़तोड़ दर्जन भर से ज्यादा बार चाकुओं के वार किए। पीड़ित व्यक्ति जयदेव मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ओएसडी गांव बड़खलासा के रहने वाले वीरेंद्र चोटीवाला के बड़े भाई हैं, लेकिन जब उन पर ये हमला हुआ तो उन्होंने अपना बैग नहीं छोड़ा और बदमाशों का बहादुरी से सामना भी किया। इस हमले में जयदेव बुरी तरह घायल गए। उनका इलाज़ एक निजी अस्पताल में कराया गया और उसके बाद उन्हें घर लाया गया है।

PunjabKesari

इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता रविंद्र कुमार ने बताया कि जयदेव निवासी बढ़खालसा ने पुलिस में शिकायत दी है। देर रात अज्ञात हमलावरों ने उसके साथ लूटपाट करने के लिए उसपर चाकुओं से हमला किया। जयदेव खेवड़ा बहालगढ़ रोड पर किराना की दुकान चलाते हैं। इस मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static