रतन लाल कटारिया के निधन पर एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा, CM खट्टर ने रद्द किए अपने सारे कार्यक्रम
punjabkesari.in Thursday, May 18, 2023 - 09:53 AM (IST)

चंडीगढ़ : हरियाणा के अंबाला से बीजेपी सांसद रतन लाल कटारिया का निधन हो गया है। कटारिया ने बीती रात पीजीआई चंडीगढ़ में अंतिम सांस ली। वह पिछले कई दिनों से पीजीआई में भर्ती थे। दोपहर 12 बजे मनीमाजरा में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
रतनलाल कटारिया के निधन पर एक दिन का राजकीय शोक
वहीं कटारिया के निधन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए। मुख्यमंत्री ने रतनलाल कटारिया के निधन पर एक दिन का राजकीय शोक की घोषणा की। मनोहर लाल ने कहा राजकीय सम्मान के साथ इनका अंतिम संस्कार होगा। उन्होंने कहा कि रतनलाल कटारिया प्रधानमंत्री के नजदीकी थे। वह फिल्मी गानों के साथ राजनीति में अपनी कई बातें कह जाते थे। सीएम खट्टर ने कहा कि रतन लाल कटारिया के निधन से भाजपा को भारी क्षति हुई है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)