मंच से गिरते गिरते बचे दीपेंद्र हुड्डा, सिरसा में बोले-लोकसभा चुनाव रोहतक से लड़ने की इच्छा

punjabkesari.in Friday, Dec 01, 2023 - 09:20 PM (IST)

सिरसा(सतनाम सिंह): राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा आज सिरसा पहुंचे, जहां एक निजी पैलेस में कांग्रेस नेताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया।  सिरसा में सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को भी संबोधित किया। इस दौरान दीपेंद्र हुड्डा मंच से लोगों का अभिवादन ग्रहण कर रहे थे तभी उनका पैर फिसल गया और वह गिरने ही वाले थे कि कांग्रेस समर्थकों ने संभाल लिया।

वहीं इसके पूर्व दीपेंद्र के सिरसा पहुंचने पर सीएम आया सीएम आया के नारे भी लगाए गए।  मंच के जरिए सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा और जजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जल्द ही  सिरसा की अनाज मंडी में किसान मजदूर आक्रोश रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कांग्रेस के सीनियर लीडरशिप भाग लेगी। रैली में किसान आंदोलन के दौरान अपनी जान गवाने वाले किसानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि तीन साल पहले दिल्ली में किसान आंदोलन के दौरान करीब 700 से ज्यादा किसानों की मौत हुई थी, लेकिन भाजपा के किसी भी मंत्री , विधायक और सांसद ने उन किसानों की मौत के लिए अफ़सोस तक जाहिर नहीं किया। जिसके चलते अब किसान आंदोलन के तीन साल पूरे होने पर सिरसा में  24 दिसंबर को अनाज मंडी में किसान मजदूर आक्रोश रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुडा , प्रदेश अध्यक्ष उदय भान सिंह सहित तमाम कांग्रेस के विधायक और पूर्व विधायक पूर्व सांसद सहित पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

इसके साथ ही दीपेंद्र सिंह हुड्डा के निशाने पर एक बार फिर से भाजपा-जजपा सरकार रही। उन्होंने कहा कि आज भाजपा-जजपा के राज में हर वर्ग दुखी है। इसलिए प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। इसके साथ ही दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने खुद रोहतक से लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा से भाजपा का सूपड़ा साफ़ होगा। 2024 में विधानसभा चुनाव में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में सरकार कांग्रेस बनाएगी । 10 साल में विकास करवाने की बजाए भाजपा ने यात्रा में बिताए है । 2024 में देश और प्रदेश में जनता बीजेपी को सबक सिखाएगी और 5 राज्यों में कांग्रेस बढ़िया प्रदर्शन करेगी।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static