शादी के बंधन में बंधी टीम इंडिया की हॉकी प्लेयर, जानिए किसके संग लिए सात फेरे

punjabkesari.in Friday, Nov 24, 2017 - 02:03 PM (IST)

करनाल(ब्यूरो): भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी दीपिका ठाकुर करनाल के रहने वाले विक्रम के साथ सात फेरे लेकर परिणय सूत्र में बंध गई। दोनों ने देर रात एक-दूसरे को जयमाला पहनाकर शादी की सारी रस्में पूरी की। दीपिका की शादी में कई हस्तियों ने शिरकत की। इससे पहले यमुनानगर में सिटी पैलेस के नजदीक उनके घर पर लेडीज संगीत का आयोजन हुआ था। दीपिका और विक्रम का रिश्ता अप्रैल में तय हुआ था। विक्रम दिल्ली के सम्राट होटल में मैनेजर हैं और दीपिका कपूरथला के रेलवे कोच फैक्‍टरी में कार्यरत हैं। 
PunjabKesari
एशियन गेम्स में जीता था ब्रॉज मेडल
शादी समारोह में दीपिका के कोच देवेंद्र गुरु और जसविंदर भी आशीर्वाद देने पहुंचे। इस मौके पर हॉकी टीम की कुछ प्लेयर्स ने भी शिरकत की। दीपिका ठाकुर टीम की उपकप्तानी की कमान भी संभाल चुकी हैं। जापान में हुई एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन कर मेजबान देश की टीम को हराकर ब्रॉज मेडल पर कब्जा किया था। इस जीत में दीपिका का अहम रोल रहा था।
PunjabKesari
2003 में शुरू की अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत 
दीपिका ने 2003 में अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी और इसके बाद से ही वह नियमित तौर पर वरिष्ठ महिला हॉकी टीम की सदस्य रही हैं। पिछले साल महिला हॉकी टीम ने चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। इस मैच में वह सर्वोच्च स्कोर हासिल करने वाली खिलाड़ी बनी थीं। इसके बाद इसी साल अप्रैल में भारतीय महिला हॉकी टीम की मिडफील्डर दीपिका ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने 200 मैच पूरे कर किए हैं।
PunjabKesari
दीपिका ने अपना 200वां मैच टीम के साथ महिला हॉकी विश्व लीग राउंड-2 में कनाडा में चिली के खिलाफ खेला, जिसमें इस मैच में शूटआउट में चिली के खिलाफ दीपिका ने ही तीसरा और अंतिम गोल दागा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static