Haryana Top 10: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज झज्जर के कुलाना गांव में पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा का करेंगे अनावरण, पढ़ें हरियाणा की बड़ी खबरें

punjabkesari.in Sunday, Nov 13, 2022 - 07:46 AM (IST)

डेस्क: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज झज्जर के कुलाना गांव में पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।उनके कार्यक्रम सीएम मनोहर लाल भी शामिल होकर जना सभा को सम्बोधित करेंगे। इस रैली में कई गणमान्य नेताओं समेत बीजेपी के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।  

करनाल में पंच-सरपंच वोटिंग के दौरान 2 पक्षों में चली तलवारें, 3 घायल

करनाल के निसिंग ब्लॉक के फतेहगढ़ गांव में सुबह दो पक्षों में वोट डालने को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर तेजधार हथियार चले। इस हमले में कई लोग घायल हो गए जिसके बाद वोटिंग को रोक दिया गया है।  

प्रेम-प्रसंग में शक के चलते युवती की हत्या करने वाला प्रेमी गिरफ्तार, पत्थर मार उतारा था मौत के घाट 

थाना मुजेसर पुलिस की टीम ने एक दिन पहले मुजेसर एरिया में रोशनी नाम की प्रेमिका की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी महेंद्र को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने बताया कि प्रेमिका की हत्या पत्थर से मुंह कुचलकर की थी। 

चुनाव आयोग का कारनामा, बैलेट पेपर पर सीढ़ी की जगह छाप दिया फावड़ा, प्रत्याशियों के उड़े होश

हरियाणा में चल रहे पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में रेवाड़ी जिले में शनिवार सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है। जहां बावल कस्बा के गांव कसौली में बुजुर्ग के वोट डालने पर दो पक्षों में आपसी झगड़ा हो गया, जिसमें 8 लोग घायल हुए है।  

17 वारदातों को अंजाम देने वाले 2 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े, सीआईए ने किया गिरफ्तार 

सीआईए पुलिस ने चोरी के 17 वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान जवाहर नगर मंडी आदमपुर निवाली बादल उर्फ कोबरा और 12 क्वार्टर हिसार निवासी गुरुचरण सिंह के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों पर आईपीसी की धारा 457,380 के तहत के मामला दर्ज किया गया है।  

मदद के बहाने ठगी करने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार, 3 को पहले किया जा चुका है काबू

फरीदाबाद जिले में  पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह गिरोह एटीएम से पैसे निकलवाने के लिए आने वाले बुजुर्गों और कम पढ़े लिखे लोगों को उनकी मदद के बहाने अपना शिकार बनाते थे। फिलहाल गिरोह के सरगना को पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया है।  

शादी के 4 माह बाद फिर रिंग में उतरी बॉक्सर स्वीटी बूरा, लगाया गोल्डन पंच 

रियाणा की इंटरनेशनल बॉक्सर और भीम अवार्डी स्वीटी बूटा शादी के चार माह बाद पहली बार रिंग में उतरी जिन्होंने गोल्ड पंच लगाया है। बताया जा रहा है कि जोर्डन में हुई एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वीटी ने फाइनल मुकाबले में कजागिस्तान की बॉक्सर को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता है।  

पानीपत में दुष्कर्मी को उम्र कैद, फैक्ट्री में गई मासूम को छत पर ले जाकर किया था दुष्कर्म 

पानीपत जिले में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी को कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। बताया जा रहा है कि दोषी ने करीब साढ़े 3 साल पहले बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। दोषी को IPC की धारा के तहत सजा सुनाई गई है।  

भिवानी समेत चार जिलों में शुरू हुई अग्नि वीर भर्ती के लिए रैली, ढाई से 3 हजार युवा हो रहे शामिल 

भारतीय सेना में भर्ती होने के लिए शहर के भीम स्टेडियम में आज 12 नवंबर से 25 नवंबर तक चार जिलों की अग्निवीर सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें महेंद्रगढ़, भिवानी, रेवाड़ी,चरखी दादरी शामिल है। इस भर्ती प्रक्रिया में लगभग 31 हजार युवाओं ने ऑनलाईन पंजीकरण करवाया है। इस भर्ती के पहले दिन महेन्द्र गढ़ से तीन हजार युवाओं ने भाग लिया। 

अवैध कार्यों में संलिप्त वाहनों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है: अनिल विज 

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है कि राज्य में वैध पंजीकृत नंबर प्लेट के बिना चलने वाले वाहनों हेतु हरियाणा पुलिस द्वारा एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है और इस अभियान के तहत केवल माह सितंबर, 2022 में 19948 वैध पंजीकृत नंबर प्लेटों के बिना चलने वाले वाहनों का चालान किया गया है। 

Haryana Panchayat Election: रोहतक में बोगस वोट को लेकर 2 गुटों में हुई मारपीट, हिरासत में लिए कई लोग 

हरियाणा के नौ जिलों में पंच-सरपंच के लिए मतदान जारी है। अंबाला, चरखी दादरी, गुरुग्राम, करनाल, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा और सोनीपत में सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोट पड़ेंगे। मतदान पूरे होने के बाद ही मतगणना शुरू होगी और रात तक नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

​​​​​​​

 

​​​​​​​

 

    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Recommended News

Related News

static