Delhi Election 2025: हरियाणा, महाराष्ट्र के बाद दिल्ली में महकी गोहाना की जलेबी
punjabkesari.in Sunday, Feb 09, 2025 - 08:55 PM (IST)
![](https://static.punjabkesari.in/multimedia/2025_2image_20_55_216169583im.jpg)
नई दिल्लीः हरियाणा, महाराष्ट्र में जीत के बाद अब गोहाना की जलेबी की मिठास दिल्ली की जनता-जनार्दन को भी इसका स्वाद और महक पसंद आई। भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रही है, यह सब दिल्ली की जनता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों की जीत है। प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा का भी दिल्ली विधानसभा चुनाव में जलवा देखने को मिला। कैबिनेट मंत्री ने दिल्ली की 11 विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार किया और सभी के सभी प्रत्याशियों ने जीत का प्रचहम लहराया है।
कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने नजफगढ़ से भाजपा प्रत्याशी नीलम कृष्ण पहलवान, रोहतास नगर में भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र महाजन, उत्तम नगर में भाजपा प्रत्याशी पवन शर्मा, आदर्श नगर में भाजपा प्रत्याशी राजकुमार भाटिया, वजीरपुर में भाजपा प्रत्याशी पूनम शर्मा भारद्वाज, मटियाला में भाजपा प्रत्याशी एडवोकेट सन्दीप सहरावत, रोहिणी में भाजपा प्रत्याशी बिजेंद्र गुप्ता, विश्वास नगर में भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश शर्मा व नई दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा सहित कई अन्य विधानसभा प्रत्याशियों के लिए मैदान में उतरे और दिन रात एक किये रखा।
इसका नतीजा यह रहा है कि सभी भाजपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। कैबिनेट मंत्री का कहना है कि प्रचार के दौरान ही दिल्ली की जनता ने साफ कर दिया था कि इस बार भाजपा की ही सरकार बनेगी और उन्होंने इस बारे में सौ फीसदी दावा किया था कि प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी और आज नतीजे सबके सामने है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के दिल्ली की जनता तंग आ चुकी थी और जिस तरह से केजरीवाल ब्यान दे रहे थे, उससे साफ हो गया था कि इस बार आप-दा का सूपड़ा साफ होगा। मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशियों को जलेबी खिलाकर मुंह मीठा करवाया और इसे जीत का शगुन बताया। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने भाजपा की सरकार बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को बधाई दी।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)