Encounter in Haryana: पुलिस की गाड़ी पर दागी गोली, जवाबी कार्रवाई में 'ढेर' हुआ दिल्ली का शातिर लुटेरा गुरजीत!

punjabkesari.in Tuesday, May 26, 2026 - 08:37 AM (IST)

करनाल: करनाल के मेरठ रोड पर शेखपुरा सुहाना गांव के पास नहर की पटरी पर सीआईए-1 (CIA-1) की टीम और एक शातिर बदमाश के बीच सीधी मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई इस फायरिंग में कुल 6 राउंड गोलियां चलीं। जवाबी कार्रवाई में बदमाश की टांग में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से हथियार और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। एफएसएल (FSL) की टीम और स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 
घटना की जानकारी देते हुए सीआईए वन करनाल के इंचार्ज संदीप ने बताया कि गत 2 मई को तरावड़ी नेशनल हाईवे पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर फायरिंग की वारदात हुई थी। पुलिस कप्तान ने इस मामले की जांच सीआईए वन को सौंपी थी।

PunjabKesari
तफ्तीश के दौरान आरोपी की पहचान गुरजीत के रूप में हुई, जो दिल्ली के खरड़ का रहने वाला है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी आज फिर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए करनाल पहुंचने वाला है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए सीआईए की टीम ने मेरठ रोड पर घेराबंदी की।जैसे ही पुलिस ने आरोपी को रोकने का प्रयास किया, उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा और आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक गोली आरोपी गुरजीत के पैर में लगी और वह वहीं ढेर हो गया। मुठभेड़ के दौरान कुल 6 राउंड फायरिंग हुई, जिसमें से 3 राउंड बदमाश की तरफ से और 3 राउंड पुलिस की तरफ से चलाए गए।

एक महीने में 5 वारदातों को दे चुका है अंजाम
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, घायल बदमाश गुरजीत एक शातिर अपराधी है और उसके खिलाफ पहले भी कई जिलों में लूट के मामले दर्ज हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी ने महज एक महीने के भीतर 5 गंभीर वारदातों को अंजाम दिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static