डेंगू का कहर जारी, दादरी जिले में अब तक 550 मामले आए सामने

punjabkesari.in Wednesday, Dec 01, 2021 - 11:58 AM (IST)

चरखी दादरी (नरेंद्र) : चरखी दादरी जिले में डेंगू का डंक का कहर जारी है। जिले में अब तक डेंगू के 550 मामले सामने आ चुके हैं। सिविल सर्जन डॉक्टर सुदर्शन पवार का कहना है कि दादरी जिला अभी नया जिला बना है। दादरी शहर में 300 प्लाट ऐसे चिन्हित किए गए हैं जिनकी केवल चारदीवारी की हुई है और पानी रुक जाता है जिस वजह से डेंगू का लारवा पैदा होता है। वहीं उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अपने आसपास पानी इकट्ठा न होने दें। अगर पानी इकट्ठा है तो उसमें तेल डाल दें और पूरे बाजू के कपड़े पहनें। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static