Dengue in Haryana: प्रदेश में 10 दिन में 673 नए केस, सबसे ज्यादा पंचकूला में 1133 मामले आए सामने

punjabkesari.in Monday, Oct 28, 2024 - 11:27 AM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में डेंगू के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। रोज 67 से अधिक केस आ रहे हैं। अब तक प्रदेश में कुल केसों की संख्या बढ़कर 3354 हो गई है। अकेले दस दिन में ही 673 नए केस सामने आए हैं। खास बात ये है कि सरकार के तमाम दावों के बावजूद डेंगू के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, अब तक निजी अस्पतालों में 2468 और सरकारी अस्पतालों में 886 मरीज सामने आ चुके हैं। सबसे अधिक पंचकूला में 1133, गुरुग्राम में 151, करनाल 241, रेवाड़ी 194, सोनीपत 219, फरीदाबाद 108 और हिसार में 349 केस आ चुके हैं। ये सभी छह जिले ही डेंगू के सबसे बड़े हॉट स्पाट बन चुके हैं। चिकनगुनिया के भी 21 मामले सामने आ चुके हैं। मलेरिया के 184 मामले सामने आए हैं। रविवार को प्रदेशभर में डेंगू के 42 नए मामले सामने आए।


जिलावार डेंगू के मामले

पंचकूला    1133
हिसार        349
करनाल      241
सोनीपत     219
रेवाड़ी        194
पानीपत      172
गुरुग्राम      151
कुरुक्षेत्र      132
फरीदाबाद 108
सिरसा         91
रोहतक        77
यमुनानगर   75
जींद            61
झज्जर         61
भिवानी       52
फतेहाबाद   51
चरखीदादरी 50
अंबाला       47
महेंद्रगढ़     39
कैथल        20
पलवल      20
नूंह           11
कुल        3354


(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp 
एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static