डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की कोठी पर दादा की तस्वीर मौजूद, चाचा की गायब

punjabkesari.in Monday, Oct 26, 2020 - 07:01 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): राजनैतिक रूप से जजपा व इनेलो बेशक एक दूसरे के धुर विरोधी हों, लेकिन उप मुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला ने सरकारी कोठी के प्रवेश द्वार में एक टेबल पर अपने परिवार के लोगों की तस्वीर सजा रखी हैं। इन तस्वीरों में इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला की भी तस्वीर सब को हैरत करने वाली है। ओम प्रकाश चौटाला जो दुष्यन्त के दादा हैं भले ही राजनैतिक तौर पर दुष्यंत व उनकी राह अलग-अलग हो, मगर पारिवारिक रूप से यह आज भी एक हैं। टेबल पर रखी यह तस्वीरें यह संदेश देने के लिए काफी हैं।

टेबल पर सबसे आगे चौधरी देवीलाल की तस्वीर सहित कुल 6 तस्वीरें हैं। इन 6 तस्वीरों में देवीलाल परिवार के एक व्यक्ति, दुष्यंत के चाचा व इनेलो के विधायक अभय चौटाला की तस्वीर अवश्य नदारद है। चौधरी देवीलाल की दो तस्वीरें हैं। जिनके इलावा पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला, जेजीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला व इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला की तस्वीरें शामिल हैं। उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला को मिली सरकारी कोठी में प्रवेश करते ही यह टेबल प्रवेश द्वार के बिल्कुल सामने है। जो भी कोठी में जाता है, उसका ध्यान आकर्षित करता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static