Rewari में रिटायर हेडमास्टर को लगा चूना; पोस्ट ऑफिस में कुछ ही मिनटों में बैग से नकदी गायब...जांच जारी
punjabkesari.in Saturday, Aug 08, 2026 - 01:28 PM (IST)
रेवाड़ी : हरियाणा के रेवाड़ी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शहर के पोस्ट ऑफिस में एक रिटायर हेडमास्टर के बैग से पलक झपकते ही नकदी चोरी हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार गांव रालियावास निवासी रिटायर हेडमास्टर युवराज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पोस्ट ऑफिस गया था। वहां उसने अपने बचत खाते से 74 हजार निकालकर बैग में रखे और काउंटर नंबर 7 पर कॉपी पूरी कराने गया।
इसके बाद जब कुछ मिनटों के बाद वापस लौटा तो बैग से 74 हजार गायब हो गए थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके पीछे एक महिला भी खड़ी था वे अब वहां नहीं थी। इसके बाद उन्होंने पोस्ट ऑफिस कर्मचारियों को घटना की जानकारी दी। वहीं पुलिस ने मामले जांच शुरु कर दी है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)