देव ने ग्रैपलिंग रैसलिंग वर्ल्ड चैम्पियनशिप में जीता मैडल,  110 किलो भार वर्ग में हासिल किया सिल्वर

punjabkesari.in Sunday, Dec 03, 2023 - 01:26 PM (IST)

बहादुरगढ़(प्रवीन धनखड़) :बहादुरगढ़ के देव पहलवान ने रूस में भारत का परचम लहरा दिया है। देव ने रूस के मास्कों में हुई ग्रैपलिंग वर्ल्ड कुश्ती प्रतियोगिता में सिल्वर मैडल हासिल किया है। 18 से 19 नवम्बर के बीच हुई प्रतियोगिता में देव ने अंडर 17 कैटगरी में भाग लेते हुए सिल्वर मैडल हासिल किया है। सिल्वर मैडल जीतकर लौटे देव का शहरवासियों ने जोरदार स्वागत किया। सेक्टर 9 बाईपास से बसंत विहार तक स्वागत यात्रा निकाली गई। घर पहुंचने पर लोगों ने फूल और नोटों की मालाओं से देव का जोरदार स्वागत भी किया।  

पहलवान देव बहादुरगढ़ के बसंत विहार का रहने वाला है। वर्ल्ड ग्रैपलिंग कुश्ती चैम्पियनशिप में देव को 92 किलो भार वर्ग में भाग लेना था। लेकिन प्रतियोगिता से पहले मास्को में उसका वजन बढ गया और उसे 110 किलो भार वर्ग में भाग लेना पड़ा। लेकिन बावजूद इसके देव ने बेहतरीन प्रर्दशन जारी रखा और सिल्वर मैडल जीत लिया। इससे पहले भी देव अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर एक स्वर्ण पदक और 6 बार नेशनल में जीत हासिल कर चुका है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static