''धाकड़ ऑन व्हील्स'' के झज्जर पहुंचने पर राहगीरी का हुआ आयोजन, खिलाड़ियों में दिखा उत्साह

punjabkesari.in Saturday, May 21, 2022 - 07:08 PM (IST)

चंडीगढ़/झज्जर(धरणी): हरियाणा में 4 जून से शुरू होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स से पहले 'धाकड़ ऑन व्हील' प्रदेशभर का दौरा कर रहा है। मशाल व शुभंकर लगा हुआ यह खास वाहन आज झज्जर पहुंचा। इस दौरान झज्जर  में राहगीरी का आयोजन हुआ, जिसमें स्थानीय खिलाड़ियों और कलाकारों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। खिलाडियों ने हॉकी, कबड्डी, बॉक्सिंग और कुश्ती जैसे खेल खेलकर, खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए अपना उत्साह दिखाया। 'धाकड़ ऑन व्हील' प्रदेश के अलग-अलग जिलों में जाकर युवाओं को खेलों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित कर रहा है।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 5 शहरों में खेले जाएंगे, 25 तरह के खेल

'खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021' का आयोजन 4 जून से 13 जून, 2022 तक राज्य सरकार, भारतीय खेल प्राधिकरण और केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। इसमें 25 तरह के खेल आयोजित होंगे, जिनमें पांच पारंपरिक खेल जैसे गतका, कलारीपयट्टू, थांग-ता, मलखंब और योगासन शामिल हैं। ये खेल पांच स्थानों पंचकूला, अंबाला, शाहबाद, चंडीगढ़ और दिल्ली में आयोजित होंगे। खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 में 8500 से अधिक एथलीट्स भाग लेंगे। इसके अलावा लाखों दर्शक इन खेलों के गवाह बनेंगे।

 

 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vivek Rai

Recommended News

Related News

static