अगर कंपनी डायरेक्ट किसान से फसल खरीदती है तो इसमें बुरा क्या है: धनखड़

punjabkesari.in Sunday, Sep 13, 2020 - 12:01 AM (IST)

गोहाना (सुनील जिंदल): बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कृषि के 3 अध्यादेशों के बारे में बोलते हुए कहा कि अगर कंपनी डायरेक्ट किसान से फसल खरीदती है तो इसमें बुरा क्या है। ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि यह 3 नियम सिर्फ और सिर्फ किसानों और उनके संगठनों के लिए बनाए गए हैं जहां किसान अपनी फसल डायरेक्ट कंपनी को बेच सकता है। 

धनखड़ ने कहा कि सरकार बिल्कुल किसान के साथ खड़ी है। किसान अपने उत्पाद देश भर में कहीं भी बेच सकते हैं तो इसमें गलत क्या है। उन्होंने कहा कि मंडी के कानून के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं हुई। मंडी का कानून आज भी कृषि मूल्य आयोग से जुड़ा हुआ है। एमएसपी ऐसे ही डिक्लेअर होता रहेगा जैसा पहले से होता आ रहा है। न्यूनतम मूल्य पर खरीदारी अवश्य होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static