देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन राष्ट्र को समर्पित किया जाना भारत के परिवहन की नई शुरुआत - धर्मेंद्र तंवर
punjabkesari.in Friday, Jul 17, 2026 - 06:01 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन राष्ट्र को समर्पित किया जाना भारत के परिवहन क्षेत्र में एक नई शुरुआत है।देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन आत्मनिर्भर भारत तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगी। यह बात भाजपा किसान मोर्चा के गुरुग्राम महानगर के महामंत्री धर्मेंद्र तंवर ने कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत हरित ऊर्जा, नवाचार और अत्याधुनिक तकनीक के क्षेत्र में निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
धर्मेंद्र तंवर ने कहा कि जींद से लगभग 14,700 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास हरियाणा के विकास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ने वाला है। इन परियोजनाओं से प्रदेश में परिवहन एवं रेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलेगी, औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा और आर्थिक गतिविधियों के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे।
वर्ष 2014 के बाद विकास की राजनीति ने क्षेत्रवाद की सोच को पीछे छोड़ दिया है। अब किसी एक क्षेत्र नहीं, बल्कि पूरे हरियाणा और देश के सभी राज्यों में समान रूप से विकास कार्य किए जा रहे हैं। देशभर में रेल परियोजनाओं को गति मिली और हरियाणा में भी रेल नेटवर्क के विस्तार, विद्युतीकरण तथा आधुनिक सुविधाओं का तेजी से विकास हुआ। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में आधारभूत ढांचे का तेजी से विस्तार किया जा रहा है तथा नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।