सांसद धर्मबीर ने अटकलों पर लगाया विराम, कहा-भिवानी-महेन्द्रगढ़ सीट से ही लड़ुंगा चुनाव

punjabkesari.in Thursday, Jun 29, 2023 - 05:33 PM (IST)

बहादुरगढ़( प्रवीण कुमार धनखड़): भिवानी-महेन्द्रगढ़ से भाजपा के लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह ने विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लगा दिया है। धर्मबीर सिंह ने साफ कर दिया है कि वो भिवानी महेन्द्रगढ़ से लोकसभा सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। बहादुरगढ़ में तैराकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ करने आए धर्मबीर सिंह ने कहा कि 9 साल में देश में विकास के अनेकों काम हुए हैं। विश्व में भारत मजबूत ताकत बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि 2024 में भाजपा पहले से भी ज्यादा वोट लेकर सरकार बनाएगी।
 
धर्मबीर सिंह ने भाजपा और प्रधानमंत्री के खिलाफ विपक्षी गठबंधन भी भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि पहले भी ऐसे गठबंधन बनते रहे हैं। लेकिन देश के विकास के लिए मजबूत और बहुमत की सरकार जरूरी है। उन्होंने कहा कि 25 सालों के मिलीजुली सरकार में एक ऐसा भी दौर आया था, जब देश का सारा सोना गिरवी रखने के बाद भी हमारे नोट को विदेशों में कागज समझा जाता था। लेकिन आज मजबूत सरकार है तो विदेशों में भारत का डंका बज रहा है।

सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों के कल्याण के लिए भी काफी काम किया है। उन्होंने कहा कि किसानदेश की रीढ़ है और प्रधानमंत्री ने किसानों के लिए एमएसपी, किसान सम्मान निधी और फसल बीमा योजना समेत काफी काम किया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Saurabh Pal

Related News

static