विधानसभा चुनाव में JJP झोंकेगी पूरी ताकत, दिग्विजय बोले- चुनाव में BJP के कारण हुआ जजपा का नुकसान

punjabkesari.in Monday, Jun 17, 2024 - 03:27 PM (IST)

सिरसा(सतनाम सिंह): जननायक जनता पार्टी के पूर्व प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला का बड़ा बयान सामने आया है। दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा के विरोध के चलते हरियाणा में जननायक जनता पार्टी को नुकसान पहुंचा है, लोकसभा चुनाव में भाजपा के साथ-साथ जननायक जनता पार्टी को भी विरोध झेलना पड़ा है। हरियाणा में अगले हफ्ते तक कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने कार्यकारिणी को भंग किया था और एक बार फिर से हरियाणा में मजबूत संगठन खड़ा करेंगे। दिग्विजय सिंह चौटाला आज सिरसा में अपने निवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद मीडिया से रूबरू हो रहे थे। 

PunjabKesari

'विधानसभा चुनाव के लिए जेजेपी तैयार'

2024 में आगामी विधानसभा चुनाव पर प्रतिक्रिया देते हुए जननायक जनता पार्टी के नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए जजपा पूरी तरह से  तैयार है। प्रदेश में हर जगह जजपा  के नेता जाएंगे। किसी वजह से कोई नाराज है तो उसे माफी मांग कर उसे गले लगा कर मनाया भी जाएगा। लोकसभा चुनाव में प्रो मोदी और एंटी मोदी के नाम पर वोट पड़े हैं। लोकसभा चुनाव में जजपा की हार का आकलन भी किया जा रहा है। चौटाला ने कहा कि पूरे देश भर में मोदी के प्रति एंटी इनकंबेंसी देखने को मिली भाजपा ने धर्म और जाति के नाम पर प्रहार किया है। 

दिग्विजय ने माना HRKN स्कीम से जनता थी परेशान

दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा के लोग एचआरकेएन (HKRN) स्कीम से काफी परेशान थे, जिस वजह से जेजेपी के खिलाफ वोट पड़े हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों का खामियाजा जननायक जनता पार्टी को भुगतना पड़ा है। भाजपा के साथ वादों को पूरा करने के लिए गठबंधन किया था, लेकिन अंतिम दौर पर भाजपा वादों को पूरा करने की बजाय पीछे हट गई। 

दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा में भाजपा जजपा के साथ गठबंधन करने की चर्चाएं चल रही थी। भाजपा ने प्रदेश की जनता को गुमराह किया है जजपा भाजपा की इस नीति को जनता को समझने में नाकाम रही। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता कह रहे है कि हरियाणा में भाजपा का सॉफ्ट ब्रेकअप हो गया था। दिग्विजय सिंह चौटाला का कहना है कि भाजपा प्रदेश में जनता को यही संदेश दे रही थी कि हरियाणा में जजपा भाजपा से अलग तो हो गई है, लेकिन प्यार जारी था। 

दिग्विजय सिंह चौटाला का कहना है कि हम लोग जनता को समझने में नाकाम रहे कि भाजपा से मुद्दों को लेकर अलग हुए थे। बुढ़ापा पेंशन रोजगार सहित अनेक मुद्दों को लेकर गठबंधन से किनारा किया गया था। किसान आंदोलन जैसे मुद्दों को लेकर भाजपा से जेजेपी अलग हुई है जनता भ्रमित हो गई और कांग्रेस का जजपा के खिलाफ दुष्प्रचार जनता से किए गए वादों को पूरा नहीं कर पाने का खामियाजा जजपा को भुगतना पड़ा। 

'90 सीटों पर लड़ेगी जेजेपी विधानसभा चुनाव'

हरियाणा विधानसभा 2024 में प्रदेश की सभी 90 सीटों पर जननायक जनता पार्टी चुनाव लड़ेगी लोकसभा और विधानसभा का चुनाव अलग-अलग मुद्दों को लेकर होता है। हरियाणा में लोकसभा का चुनाव एनडीए वर्सेस इंडिया गठबंधन में था। विधानसभा चुनाव हरियाणा में दो पक्षों यानी कांग्रेस और भाजपा के बीच में नहीं होगा। हरियाणा में विधानसभा चुनाव का मुकाबला तीन या चार पार्टियों में होगा। 

हरियाणा का विधानसभा चुनाव का रिजल्ट इसका प्रमाण है। हरियाणा में एक बार फिर से जननायक जनता पार्टी की हवा चलेगी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में अलग ट्रेंड होते हैं। हरियाणा में जजपा की सरकार बनेगी और दुष्यंत चौटाला हरियाणा के मुख्यमंत्री होंगे। 

मैं और मेरी की राजनीति से निकल नहीं पार रहे हुड्डा

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद विधानसभा चुनाव में अब कार्यकर्ता निराशा को पीछे छोड़कर आगे जोश से बढ़ेंगे। उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी जमकर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस से ज्यादा भूपेंद्र सिंह हुड्डा अब भाजपा के हाथों में खेल रहे हैं।  लोकसभा चुनाव में भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए कांग्रेस ने पांच सीटों पर कमजोर उम्मीदवार उतारे थे। कांग्रेस ने हरियाणा में भिवानी गुरुग्राम करनाल सहित 5 सीटों पर कमजोर कैंडिडेट उतारे। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा मैं और मेरी राजनीति से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। जब भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा के मुख्यमंत्री थे तब भी उन्हें हरियाणा की जनता से पहले अपने बेटे के प्रति प्यार था। राज्यसभा चुनाव में भी उन्होंने अपने बेटे को चुनाव लड़वाया। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा राज्यसभा चुनाव में बड़ा खेल करते हैं। 

दिग्विजय सिंह चौटाला ने किरण चौधरी और कुमारी शैलजा द्वारा भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा मैं और मेरी बात से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। हमारे तक की बात पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा नहीं पहुंच पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहले अपने हलके तक की सीमित रहते थे,लेकिन अब हरियाणा को संभालने की बजाय अपने बेटे दीपेंद्र तक की सीमित रह गए हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की राजनीति भूपेंद्र सिंह हुड्डा को आगे नहीं बढ़ने देगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा ने लोकसभा चुनाव में जो पांच सीटें जीती हैं। उसमें सबसे बड़ा रोल हुड्डा का है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static