Encounter in Rohtak: दिनेश गोगा हत्याकांड मामले में आरोपी सुखा गिरफ्तार, मुठभेड़ में पैर में लगी गोली

punjabkesari.in Wednesday, Feb 18, 2026 - 10:47 AM (IST)

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : दिल्ली बाईपास पर हुई दिनेश उर्फ गोगा की हत्या के मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की धर पकड़ के लिए रोहतक पुलिस की अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। इस मामले में प्रभारी सीआईए-1 स्टाफ निरीक्षक कुलदीप सिंह को पुख्ता सूचना मिली। जिसके आधार पर कार्यवाही करते हुए शिमली बालंद रोड पर सीआईए-1 स्टाफ की टीम द्वारा संदिग्ध युवक को रुकने का इशारा किया गया। युवक ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से सीधा फायर कर दिया। 

पुलिस टीम ने सरेंडर करने की चेतावनी देते हुए हवाई फायर किया। पुलिस टीम ने अपना बचाव करते हुए युवक का पीछा किया गया। युवक पर सेल्फ डिफेंस में पैर की तरफ फॉयर किया गया। गोली युवक को दाहिने पैर में लगी। मौके से युवक के पास से एक देसी पिस्तौल व दो रौंद बरामद हुए। युवक की पहचान साहिल उर्फ सुखा पुत्र बिजेन्दर निवासी गांव रिटौली के रुप में हुई है। दाहिने पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया जिसे तुरंत इलाज के लिए पीजीआईएमएस रोहतक में भर्ती कराया गया। युवक के खिलाफ पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से गोलियां चलाने, अवैध हथियारों का प्रयोग करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने आदि अपराध के तहत थाना शिवाजी कॉलोनी में अभियोग अंकित किया गया। 

प्रमुख गैंग का मुख्य सरगना है आरोपी साहिल

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी साहिल उर्फ सुखा रोहतक के एक प्रमुख गैंग का मुख्य सरगना है। आरोपी साहिल ही दिनेश उर्फ गोगा की हत्या का सूत्रधार रहा है। आरोपी ने अपने साथियों के सहयोग से वारदात को अंजाम दिया है। वारदात में शामिल रहे अन्य आरोपियों की पहचान हो चुकी है जिन्हें गिरफ्तार करने के लिए निरंतर छापेमारी की जा रही है। गौरतलब है कि दिनेश निवासी निजामपुर माजरा की 16.02.2026 को सायं के समय दिल्ली बाईपास पर अज्ञात युवकों द्वारा गोली मारकर हत्या की गई है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static