एकीकृत कॉल सेंटर सेवा, डायल-100 के तहत दी जाएंगी आपदा की सेवाएं

punjabkesari.in Wednesday, May 23, 2018 - 09:11 AM (IST)

चंडीगढ़:  हरियाणा में आपदा प्रबंधन क्षमता में वृद्धि करने के उद्देश्य से एकीकृत कॉल सेंटर सेवा, डायल-100 के तहत आपदा की सेवाएं भी दी जाएंगी। यह निर्णय आज यहां मुख्य सचिव डी.एस. ढेसी की अध्यक्षता में हुई आई.टी.-प्रिज्म की बैठक में लिया गया।

बैठक में बताया गया कि एकीकृत केंद्रीय कॉल सेंटर सेवाएं होने से बुनियादी ढांचे और आम कॉल प्राप्त करने वाले अधिकारी एवं विशेष कॉल प्राप्त करने वाले कार्यकर्ताओं का प्रयोग किया जा सकेगा। इसके अलावा, प्रदेश के संसाधनों की बचत होगी।

इस अवसर पर राजस्व विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा, गृह विभाग केअतिरिक्त मुख्य सचिव एस.एस. प्रसाद, वित्त विभाग के प्रधान सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद, इलैक्ट्रोनिक्स विभाग के प्रधान सचिव अंकुर गुप्ता के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static