अंबाला नगर निगम में हंगामे के साथ 135 करोड़ का बजट पास, विकास कार्यों पर हुई चर्चा

punjabkesari.in Monday, Apr 03, 2023 - 09:57 PM (IST)

अंबाला(अमन): शहर में नगर निगम की बजट पर बैठक हुई। जिसमें 135 करोड़ का बजट पास किया गया। इस दौरान विकास कार्यों पर चर्चा के दौरान काफी हंगामा भी देखने को मिला। पार्षदों ने बैठक में भ्रष्टाचार व लापरवाही के कई मुद्दे रखे। जिस पर निगम कमिश्नर ने सख्ती का आश्वासन दिया।

बता दें कि आज अंबाला नगर निगम की बजट बैठक में मेयर शक्ति रानी शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान 135 करोड़ का बजट पास किया गया। बजट बैठक से पहले शहर के विकास कार्यों पर चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत में ही निगम के स्थापना दिवस में भाजपा पार्षदो के शामिल न होने पर हंगामा हुआ। कांग्रेस पार्षद ने भाजपा पार्षदों के इस कार्यक्रम में शामिल न होने पर निंदा प्रस्ताव रखा और कहा प्रधानमंत्री ने स्थापना दिवस मनाने की अपील की थी। उसी कार्यक्रम की रिस्पेक्ट न करते हुए भाजपा पार्षद कार्यक्रम में नहीं आए। इस मामले को मेयर शक्ति रानी शर्मा ने शांत करवाया। बैठक के दौरान निगम के कम्युनिटी सेंटर्स में कार्यक्रम करने के लिए रेंट कम करने का फैंसला लिया गया, जिसमें 5100 रुपए आम पब्लिक व BPL के लिए 1100 रुपए तय किए गए। वहीं बजट प्रति में 13 करोड़ की गड़बड़ मिलने पर मेयर शक्ति रानी शर्मा ने अकाउंट ऑफिसर को फटकार भी लगाई।

                  (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)   

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Related News

static