यमुनानगर में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं में विवाद; पुलिस ने चलाई लाठी, एक वर्कर का टूटा पैर

punjabkesari.in Saturday, May 25, 2024 - 04:30 PM (IST)

यमुनानगरः लोकसभा चुनाव के बीच जिले से बड़ी खबर आ रही है। जानकारी के मुताबकि भाजपा और कांंग्रेस के कार्यकर्ताओं में विवाद हो गया। रामपुरा कॉलोनी के बूथ नंबर 50 पर का मामला है। बताया जा रहा है कि किसी बात को कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं में किसी बात को लेकर वाद विवाद चल रहा था। इतने में पुलिस आई एक कांग्रेस कार्यकर्ता को लाठियों से पीट दिया। 

बवाल के बाद 'INDIA' गठबंधन के नेता का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में ज्यादती की है। चुनाव ड्यूटी में तैनात एक ASI प्रवीन कुमार ने कांग्रेस के एक कार्यकर्ता पर लाठीचार्ज किया गया। कांग्रेस नेता रमन त्यागी ने आरोप लगाया कि पुलिस की पटाई से उसकी टांगे टूट गई।

हालांकि मौके पर पहुंचकर डीएसपी राजेश कुमार ने बीच बचाव किया। वहीं घायल कार्यकर्ता को पुलिस अपने साथ ले गई है। मामले में बीजेपी के निवर्तमान मेयर मदन चौहान ने कहना है कि पुलिसकर्मी ने एक युवक की टांगों पर डंडे मारे हैं। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static