100 रुपये की शर्त और यमुना नहर में छात्रों ने लगा दी छलांग, 5 दिन बाद निकाले शव
punjabkesari.in Tuesday, Mar 25, 2025 - 06:22 PM (IST)

यमुनानगर (परवेज खान) : गर्मियां अभी पूरी तरह से आई भी नहीं की यमुना नहर में डूबने की खबरें आने लगी है। 21 मार्च को 17 छात्र घूमने के लिए यमुना नहर पर पहुंचे और 2 छात्रों के बीच 100 रुपये के लिए नहर पार करने की शर्त लगी। दोनों छात्र जिनका नाम कृष्णा और लक्की था। 2 बार तो वह नहर पार कर जाते हैं लेकिन तीसरी बार वह डूब जाते हैं।
स्थानीय गोताखोर की मदद से शव को निकालने की कोशिश की जाती है लेकिन जब स्थानीय गोताखोर से काम नहीं चला तो कुरुक्षेत्र के मशहूर गोताखोर प्रगट सिंह को बुलाया जाता है। आज 25 मार्च यानी 5 दिन बाद कृष्णा और लकी का शव यमुना नहर से निकाला जाता है। शव को देखकर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
इकलौता चिराग था कृष्णा
कृष्णा के पिता राजनाथ सिंह ने बताया कि वह मेरा इकलौता चिराग था। और दोस्तों के साथ नहाने के लिए चला गया था। आज उसका शव बरामद हुआ है।
5 दिन के बाद मिले दोनों छात्रों के शवः जांच अधिकारी
यमुनानगर सदर थाना जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि दोनों शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है। शव को निकालने के लिए 5 दिन लगे। बता दें कि गर्मी के मौसम में नहर में बहुत से युवक नहाते हैं और दर्जनों युवक हर साल डूब जाते हैं। ऐसे में मां-बाप को भी इस हादसे से सबक लेने की जरूरत है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)