मकान से लाखों के जेवरात व नगदी चुराने वाली नौकरानी काबू
punjabkesari.in Monday, Feb 16, 2026 - 03:30 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर 65 थाना एरिया से करीब 85 लाख के जेवरात व नकदी चोरी करने वाली नौकरानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर 2 दिन के डिमांड पर लिया है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
दरअसल, सेक्टर-66 स्थित लग्जरी सोसायटी एम्मार मारबेला के एक फ्लैट में काम करने वाली एक नौकरानी ने मौके का फायदा उठाकर घर से करीब 85 लाख रुपए की नकदी और गहने चोरी कर लिए। पुलिस को दी गई शिकायत में सेक्टर-66 निवासी ने बताया कि उनका परिवार जनवरी-फरवरी माह में बाहर गया हुआ था। पीछे से एक नौकरानी जेवरात व नगदी पर हाथ साफ कर फरार हो गई। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-65 थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस ने चोरी के केस में आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान राजस्थान के भरतपुर निवासी शकुंतला (50) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पूछताछ में महिला ने बताया कि जब शिकायतकर्ता का परिवार घर पर नहीं था तो उसने मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया। चोरी किये जेवरात उसने अपने ससुराल में छुपा दिए। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।