हिसार में डबल मर्डर, मां-बेटे को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट

punjabkesari.in Thursday, Jul 25, 2019 - 06:32 PM (IST)

हिसार(विनोद सैनी): हिसार के डोभी गाँव से डबल मर्डर का एक मामला प्रकाश में आया है। जानकारी अनुसार हिसार जिले के डोभी गाँव मे रहते माँ-बेटे का मर्डर हो गया है। मृतका की पहचान सुनीता और उसके बेटे निखिल (3 वर्ष) के रुप में हुई है।

बता दें शव के पास से कुल्हाड़ी मिली है। इसी कुल्हाड़ी से हत्या की अशंका जताई जा रही है। मृतक का पति पुलिस महकमे में कार्यरत बताया जा रहा है। फिलहाल मौके पर पुलिस ने पहुंच दोनों शवो को कब्जे में ले लिया है। खबर लिखे जाने तक  हत्या के पीछे का कारण पता नहीं चल सका। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static