मंदिर में पटाखा फेंकने के विवाद में दर्जन भर घायल

punjabkesari.in Saturday, Oct 21, 2017 - 06:46 PM (IST)

मेवात(ए के बघेल): जिले के उदाका गांव में गोवर्धन पर्व की खुशी में चलाए जा रहे पटाखों को लेकर दो गुट में आपसी विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि लाठी-डंडो व पत्थर तक चलने लगे। विवाद की वजह मंदिर में एक पक्ष के लोगों द्वारा मंदिर में पटाखा फेंकना बताया जा रहा है। यह विवाद धीरे-धीरे ग्रामीणों की खुशियों में खलल डालता गया। एक गुट आठ लोग गंभीर तरीके से चोटहिल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए शहीद राजा हसन खान मेवाती मेडिकल कालेज नल्हड़ ले जाया गया। दूसरे गुट के लोगों ने वहां भी झगड़ा किया। दोनों गुट उदाका गांव के अलग-अलग बिरादरी के बताए जा रहे हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari

 पुलिस के मुताबिक दूसरे गुट के भी चार लोग घायल हुए हैं। एक गुट के लोगों का इलाज मेडिकल कालेज नल्हड़ में तो दूसरे गुट के लोगों का इलाज नूंह सीएचसी में चल रहा है। पुलिस के मुताबिक सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने के बाद मामले की जांच कर रही है। जल्द ही मामला दर्ज किया जाएगा। उदाका गांव में घटना से तनाव बना हुआ है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static